Thursday, March 19, 2009

फ़िर एक छोटा सा प्रयास..




पुष्प जो लगा बालों मैं
तो किसी का श्रृंगार बन गया,
अगर गया किसी मंदिर मैं
तो पूजन का आधार बन गया,
धागे में पिरोया
तो किसी का सम्मान बन गया,,
और खुद को बिखेर कर
मुक्ति यात्रा का हमराह बन गया,,
पर हर इंसान को कहाँ
ऐसा सुख मिल पाता है,,
कोई गुलाब की तरह
सुशोभित होकर जीता है
और कोई कांटे की तरह
पुष्प को एकटक देखता है
और उसी की चाहत मैं
जहाँ से रुखसत हो जाता है


जीत_इन्दौरी

Wednesday, February 11, 2009

विश्वास



"भेज पांखुरी गुलाब की,
तुम सारा मधुमास दे गए...

एक प्रष्ठ ही पड़ा तुम्हारा,
तुम सारा इतिहास दे गए..

तुमसे कभी मिल नहीं पाया,
इसकी नहीं कोई शिकायत...

जितना दूर रहा तुमसे,
तुम उतना विश्वास दे गए... "




Monday, February 9, 2009

आपके बिना ........



"तन्हा रातें, क़यामत हे आपके बिना,,,
दिन मौत का फरमान लगता है,,,

एक बर्फ की चादर छा गई दिल में
बहार एक तूफान सा लगता है,,,,

कहीं डूबकर न रह जाये इसमें ,,,
यादों का सिलसिला सैलाब लगता है..

क्या सजे और कैसे सवरे जिंदगी,
आपके बिना रेशम भी कपास लगता है...

लोग अंजान से , शहर नया सा लगता है,
आपके बिना मौसम उदास सा लगता है...."


--------------------------------------------------------------

Tanha Raaten kayaamat hai aapne bina,,,
din maut ka farmaan lagta hai....

ek barf ki chaadar chha gayi dil main
baahar ek tufaan sa lagta hai....

kahin doob kar na reh jaaye isme...
yaadon ka silsila sailaab lagta hai

kya saje aur kaise sanware zindgi...
aapke bin resham bhi kapaas lagta hai

log anjaane se,shahar naya sa lagta hai
aapke bin mausam udaas sa lagta hai..
--------------------------------------------------------------